आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू चौथी बार
TDP Chief Chandrababu Naidu becomes Chief Minister of Andhra Pradesh for the fourth time

THE NARAD NEWS 24,,,,अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। टीडीपी चीफ चौथी बार राज्य के सीएम बने हैं। उन्हें विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश और केए नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ समारोह देश की कई हस्तियां शमिल हुईं। इनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नायडू से गले लगाया और उन्हें बधाई दी।
समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और राम मोहन नायडू भी केसरपल्ली आईटी पार्क पहुंचे। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी नायडू के शपथ समारोह में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, जी किशन रेड्डी और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी प्रोग्राम में शामिल हुए।
