छत्तीसगढ़हादसा

टाटा एस ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत:सिर और चेहरे पर आई थी गंभीर चोट, इलाज के दौरान तोड़ा दम

THE NARAD NEWS24……………………..दुर्ग जिले के रानीतराई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टाटा एस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती दूर जा गिरी। उसके चेहरे और सिर में गहरी चोट आने से उसने दम तोड़ दिया। खर्रा से पाटन जाने वाले मार्ग में परतेली गुंडरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक टाटा एस वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी।
अंधा मोड़ होने से आए दिन हो रही दुर्घटना

दुर्घटना स्थल पर खड़ा टाटा एस वाहन, व मौजूद भीड़

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेली गुंडरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक अंधा मोड़ है। यहां विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को यह नहीं पता चल पाता कि सामने से कौन सा वाहन कितनी स्पीड से आ रहा है। इस अंधे मोड़ के चलते ये दुर्घटना हुई है। लोगों का कहना है कि मोड़ को ठीक किया जाना चाहिए। यहां आए दिन एक न एक दुर्घटना होती रहती है।
छोटा लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker