क्राइमछत्तीसगढ़

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को मार डाला:मकान हड़पने के लिए 80 साल की महिला को लात-घूंसों से पीटा, फिर घोंटा गला

THE NARAD NEWS24…………………………..छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने लालची बेटा-बहू को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बेटा घर अपने नाम पर कराना चाहता था, लेकिन इसके लिए मां तैयार नहीं थी। इसके चलते बेटे और बहू ने मिलकर 80 साल की बुजुर्ग मां को पहले बुरी तरह मारा-पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बड़ा बेटा भी हत्या के एक अन्य मामले में फरार है।

दुर्ग सीएसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 4 सितंबर 2023 की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि शक्ति नगर चपरासी प्लाट वार्ड 18 में बुजुर्ग महिला रुक्मिणी चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बेटा लखन चंद्राकर और बहू द्रोपदी उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि देर रात गिरने से रुक्मिणी की मौत हो गई है।

पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी बेटा और बहू

शरीर पर चोट के निशान देख पुलिस को हुआ संदेह

पुलिस ने शव को ध्यान से देखा तो पता रुक्मणि के शरीर पर चोट के निशान थे। यह भी संदेह हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं पूछताछ में बेटा और बहू के गोल-मोल जवाब देने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए।

घर पर कब्जा करने की नीयत से की थी हत्या

बेटा-बहू ने पुलिस को बताया कि, वे लोग मां के मकान पर कब्जा करना चाहते थे। इसके लिए बड़े बेटे को बेदखल कर अपने नाम कराने का रुक्मिणी पर दबाव बना रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर उनके बीच रोज ही झगड़ा होता था। 3 सितंबर की रात भी उनमें विवाद हुआ और फिर लखन ने अपनी पत्नी द्रोपदी के साथ मिलकर मां की मारपीट कर जान ले ली।

स्वाभाविक मौत बताकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे शव

पड़ोसियों ने चीखें सुन पुलिस को दी सूचना

घटना की रात रुक्मिणी को उसके बेटे और बहू ने बुरी तरह मारा था। उसकी चीख पड़ोस के लोगों ने भी सुनी थी। सुबह जब लखन और उसकी पत्नी ने मां के गिरने से मौत की बात कही तो लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसका क्लू दिया। पुलिस ने लोगों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों से पूछताछ की और जुर्म कबूल करने के बाद उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker