RIAPURछत्तीसगढ़देशमध्य प्रदेशहादसा

स्वाद के लिए जहर चखा, मौत:12 घंटे बाद बिगड़ी तबीयत, तीन घंटे चले उपचार के बाद दम तोड़ा

THE NARAD NEWS24…………………………….इंदौर के पालदा में रहने वाले एक 19 साल के युवक की जहर खाने से रविवार को मौत हो गई। जहर खाने का पता चलने पर दोस्त उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। यहां तबीयत ठीक हुई तो डॉक्टरों ने उसे छुट्‌टी दे दी। लेकिन 12 घंटे बाद अगले दिन सुबह जहर का असर हुआ और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। दोपहर तक उसे उपचार नहीं मिला। जब स्थिति अनियंत्रित हुई तो उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार शुरू होने के तीन घंटे बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक पालदा इलाके में रहने वाले नवीन (19) रामकृष्ण मलैया ने शनिवार शाम जहर खा लिया। उसे उपचार के बाद रात में ही अस्पताल से छुट़टी दे दी गई। रविवार सुबह उसकी फिर से तबीयत बिगड़ने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां दोपहर में उसकी मौत हो गई।

बोला टेस्ट करने के लिए जहर चखा था
जीजा अजय ने बताया कि नवीन शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ था। वे किसी बात को लेकर मजाक रहे थे। बात-बात में दोस्तों में जहर टेस्ट करने की शर्त लगी। इसके चलते नवीन टेस्ट करने के लिए जहर चखा। यहां तबीयत बिगड़ी तो दोस्त उसे एमवाय अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने घर जाने का कहा।

डॉक्टरों ने कहा कि अब यह ठीक है इसलिए वह अस्पताल से शनिवार को दोस्तों के साथ घर आ गया। लेकिन दूसरे दिन यानी रविवार सुबह नवीन की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद उसे उल्टियां हुईं। उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जीजा अजय ने बताया कि यहां दोपहर 12 बजे तक इमरजेंसी में देखने वाले कोई डॉक्टर नहीं थे।

अजय ने कहा जब मैं अस्पताल खड़ा होकर चिल्लाया तो डॉक्टर आए और उन्होंने उपचार शुरू किया। लेकिन इसके तीन घंटे बाद ही अजय ने दम तोड़ दिया। नवीन एक फैक्ट्री में काम करता था। वह चार बहनों का इकलौता भाई है। उसके भी माता-पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इसके बाद वह कांटाफोड़ से उनके पास ही इंदौर आकर रहने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button