BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माखेल समाचारछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराम भगवान श्री रामरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

खेल समाचार,,,,,,,राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Sports News,,,,,,Assembly Speaker Dr. Raman Singh attended the State Sports Investiture Ceremony

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। 14/03/2024 छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया।

 

संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 5 साल बाद हुआ है, इसके लिए प्रदेश के युवाओं ने कड़ा संघर्ष किया, सरकार तक बदल दी और इतने संघर्षों के बाद यह आयोजन और भी अधिक महत्वपूर्ण और अद्भुत हो गया है।

 

इसके साथ ही भाजपा शासनकाल के 15 साल में प्रदेश में खेल के क्षेत्र में शासन की उपलब्धियों को बताते उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में हमने उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति बनाई जिसमें अब तक 74 खिलाड़ियों को शासकीय सेवा भी प्रदान की गई है।

हमने खिलाड़ियों को राज्योत्सव के अवसर पर गुण्डाधूर सम्मान और तीरंदाजी खेल के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंज देव सम्मान देने का कार्य किया, विकासखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलकूद तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ की, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ जो प्रदेश के लिए शान की बात है,

 

बहतराई बिलासपुर में 112 करोड़ की लागत से राज्य का सबसे बड़ा खेल परिसर निर्मित हुआ, राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल अलंकरण समारोह के आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आने के बाद इन पुरस्कारों की आज 5 साल बाद वापसी हो रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker