महतारी वंदन योजना लागू होने से सदमे में कांग्रेस, टिकट छिन जाने के डर से ऊल जलूल बयान दे रहे बैज,,BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव कहा
Congress is shocked by the implementation of Mahtari Vandan Yojana, the badges are giving ridiculous statements due to fear of snatching the ticket, said BJP President Kiran Singh Deo.

The narad news 24,,,,रायपुर. कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना में घोटाले का आरोप लगाया है. इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि महतारी वंदन योजना में घोटाले का आरोप लगाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दरअसल प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी छिन जाने के डर से उपजी खीझ का प्रदर्शन कर रहे हैं. तीन माह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तेज गति से ‘मोदी की गारंटी’ पूरी कर रही है, वह अपने आप में मिसाल है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज को यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि जनता के हित के पैसों पर डाका डालकर घपले-घोटाले करने वाली कांग्रेस की पिछली सरकार को जनता ने उसकी सही जगह दिखा दी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तथ्यों से परे जाकर जो मिथ्या प्रलाप किया है, उस झांसे में प्रदेश की मातृ-शक्ति और जनता जनार्दन कतई नहीं आने वाली है, क्योंकि प्रदेश की जनता को भाजपा के भ्रष्टाचारमुक्त शासन-प्रशासन और मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है. यही विश्वास प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर चुकी है.


