BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

ख़ास ख़बर,रायपुर पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला मासूम,परिजन तलाश कर हो गए थे हताश

Special news, due to the promptness of Raipur Police, the innocent child was found within a short time, the family members were frustrated after searching.

ख़ास ख़बर,रायपुर पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला मासूम,परिजन तलाश कर हो गए थे हताश

The narad news 24,,,,,रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन के मार्गदर्शन में रक्षा टीम ललिता मेहर के नेतृत्व में रायपुर में पेट्रोलिंग इत्यादि के माध्यम से महिला सुरक्षा के लिए कार्यरत है। 21 मार्च को उरला निवासी मुकेश दास अपने पारिवारिक कारणों से परिवार परामर्श केन्द्र पर काउंसलिंग के लिए आए हुए थे।

तभी उनका तीन वर्ष का बालक खेलते हुए अचानक कहीं गुम हो गया था। परिजनों द्वारा बालक को खोजने के लिए लगभग 1 घंटे से प्रयास किया जा रहा था,किन्तु बालक के नहीं मिलने पर बालक के पिता ने डीएसपी ललिता मेहर के पास आकर बच्चे को खोजने अनुरोध किया। तत्काल रक्षा टीम को बालक के पतासाजी के लिए लगाया गया। एएसआई मीना यादव ने अपनी टीम साथी प्र.आर. के पद्मा व महिला आर. पुष्पा एक्का की मदद से कुछ ही मिनटों में बालक को भटटर हॉस्पिटल के पास से खोज लिया।बालक को ख़ुश रखने के लिए खिलौने इत्यादि दिलवाया गया। साथ ही बच्चे को उनके परिजनों को सकुशल वापस दिलवाते हुए उनके बीच हो रहे आपसी पारिवारिक मतभेद को समाप्त कर उनके मध्य समझौता कराने का भी प्रयास किया गया। दम्पति द्वारा ख़ुशी ख़ुशी साथ में रहने का आश्वासन दिया जाकर बच्चा वापस दिलाने पर रायपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker