RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

पेयजल को लेकर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने ली बैठक

रायपुर शहर के सभी वार्डों में नियमित पेजयल आपूर्ति हो - सुनील सोनी

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में 17.04.2025। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील कुमार सोनी ने आज दक्षिण विधानसभा के जोन अध्यक्षों एवं पार्षदों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति नियमित रहने के निर्देश दिये।

विधायक श्री सोनी ने पार्षदों से वार्डवार विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। पार्षदगणों ने अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं पर भी चर्चा कर सुझाव दिये। बैठक में उन्होंने आगामी माह की तैयारी रखने के निर्देश दिये, विशेषकर पेयजल की समस्या कहीं ना हो, इस हेतु विशेष तैयारी करने के साथ-साथ पानी टंकी के भराव, रजिस्टर संधारण इत्यादि के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के सभी वार्डों में पानी की नियमित सप्लाई होनी चाहिए और पार्षदगण इसकी समय-समय पर जांच करते रहें, किसी भी वार्ड में पानी की किल्लत ना हो। वार्ड स्तर पर पानी के प्रेशर, पाईपलाईन, मरम्मत इत्यादि से संबंधित समस्याओं को समय रहते पूरा किया जावे।

इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य जलकार्य विभाग संतोष साहू, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, जोन 10 अध्यक्ष सचिन मेघानी, जोन 6 अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, जोन अध्यक्ष 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षदगण दुर्गा यादराम साहू, श्रीमती अंजली गोलछा, श्रीमती स्वपनिल मिश्रा, श्रीमती संजना हियाल, प्रमोद कुमार साहू, अजय साहू, रमेश सपहा, रवि सोनकर सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button