RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा

The Narad news 24,,,,,,,रायपुर/05 जून 2026। स्काईवॉक को शहर के लिए अनुपयोगी,केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्काई वाक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक है ही शहर के लिए अनुपयोगी एवं केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा है। स्काई वॉक के लिए जेल परिसर तरफ बनाई जा रही सीढ़ी में चढ़ने से जेल के भीतर की गतिविधियां सीधी नजर आ रही है। जो जेल की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है। स्काई वाक के निर्माण का लगातार शहर के नागरिक विरोध कर ही रहे है। कांग्रेस ने भी इसका पुरजोर विरोध कियाएवं स्काई वॉक की जगह फ्लाई ओवर बनाने की मांग कर रहे है ताकि वाहनों की भीड़ के कारण होने वाले यातयात जाम से राहत मिल सके। कई भाजपा नेता कार्यकर्ता भी स्काईवॉक के खिलाफ है। इसके बावजूद एक भाजपा विधायक की जिद्द पूरा करने सारे विरोध को दरकिनार कर स्काई वॉक निर्माण कार्य फिर से करवाया जा रहा है।निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इसका भौतिक सत्यापन भी नही किया गया। स्काई वॉक के अधिकांश स्टील गडर, प्लेट्स, स्टील की सीढ़ियों, नटबोल्ट में जंग लगा हुआ है जिसके चलते इसकी मजबूत होने पर संदेह है।सरकार को जनता की मांग को स्वीकार करना चाहिए स्काई वॉक के निर्माण पर रोक लगाई जाये एवं फ्लाईओवर बनाने की योजना बनानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा स्काई वॉक की जबरिया निर्माण शहर के विकास में बाधक साबित होगा। शहर की ट्रैफिक जाम की स्थिति आने वाले समय मे विकराल होगी। जिस गति से वाहनों की भीड़ जीई रोड़ में बढ़ रही है उसका हल निकालने में सरकार पूरी तरह असफल रहेगी। स्काई वॉक के निर्माण में जो करोड़ो रुपया फूंका जा रहा है जनता की गाढ़ी कमाई से मिली टैक्स की बर्बादी है। लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिये। राजधानी की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विधायक की जिद्द को किनारा कर शहर के नागरिक के हित मे फैसला ले फ्लाई ओवर की योजना बनाये।ताकि उसका लाभ आनेवाले कई सालों तक शहर को मिल सके।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker