क्राइमछत्तीसगढ़देश

6 दिन के सिवन को फेंका, पैर-होंठ चूहे ने खाए

THE NARAD NEWS24……………..16 दिन का सिवन अब मुस्कुराने लगा है। इलाज कर रहीं नर्सों की गोद में खेलता है। सिवन वही बच्चा है, जो 15 सितंबर को नोएडा में नाले के किनारे मिला था। उम्र 5 या 6 दिन रही होगी। चूहों ने होंठ और पैर कुतर दिए थे। रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग रुके और पुलिस को खबर दी। अब सिवन का इलाज नोएडा के चाइल्ड PGI में चल रहा है। सिवन नाम भी उसे यहीं मिला है।

पहले सिवन की कहानी जान लीजिए…
15 सितंबर की शाम सिवन को नोएडा के सेक्टर-71 में कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अगले दिन इसकी खबर चाइल्ड लाइन की टीम को मिली। टीम के मेंबर हॉस्पिटल पहुंचे और चाइल्ड PGI में एडमिट कराया।

सिवन को हॉस्पिटल लाया गया, तब वो दर्द से कराह रहा था। पूरे शरीर में इंफेक्शन फैला था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। चाइल्ड PGI में डॉक्टर और नर्सों की मेहनत से सिवन अब बिल्कुल ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button