क्राइमछत्तीसगढ़देशपुलिस प्रशासन

पंजाब की हेरोइन की रायपुर के हाइवे में सप्लाई

THE NARAD NEWS24…………………छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की कबीर नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को हेरोइन का साथ पकड़ा है। आरोपी और उसके पार्टनरों ने नशे की इस खेप को पंजाब से लेकर रायपुर पहुंचे थे। वे यहां नेशनल हाईवे में ट्रक ड्राइवर और हेल्परों को इस नशे की सप्लाई किया करते थे। इस मामलें में फिलहाल 2 आरोपी फरार है।

पॉलिथीन में भरकर,गाड़ी के वायजर में छिपाया

कबीरनगर पुलिस को 24 सितम्बर को सोर्स से खुफिया जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे में पंजाब से पहुंचा नशे का समान बिक रहा है। पुलिस टीम रणनीति बनाकर मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक युवक बाइक के साथ खड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक और मौजूद बाइक की तलाशी ली। तो गाड़ी के वाइजर में छिपाई गयी पॉलीथिन दिखी। जिसमें नशे का सामान लपेटकर छिपाया गया था।

आरोपी निशांत संधू ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए थे। इसी के सहारे वह ड्राइवर और हेल्परों से जुड़ा हुआ था।
आरोपी निशांत संधू ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए थे। इसी के सहारे वह ड्राइवर और हेल्परों से जुड़ा हुआ था।

जिसके बाद पुलिस ने 24 साल के आरोपी निशांत सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोंनडोंगरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस जांच में दो और आरोपी गुरुचरण सिंह, मलकीत सिंह दो और नाम सामने आए हैं। जो फिलहाल फरार है। ये सभी आरोपी ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हुए है। पुलिस ने निशांत से डेढ़ लाख रुपयों का 15 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।

ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर प्राइम ग्राहक

जानकारी के मुताबिक,आरोपी के इस नशे के समान को खरीदनें वाले प्राइम ग्राहक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर होते है। ज्यादातर ये लोग शहर के आउटर इलाकों के ढाबों और डिपो में आराम करने रुकते हैं। आरोपी इन्हीं इलाकों में सक्रिय रहते हैं।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button