शासकीय प्राथमिक शाला करगा मे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण लाल साहू शामिल रहे
विशिष्ट अतिथि श्री मनहरण लाल साहू, अध्यक्षता प्रधान पाठिका श्रीमती लक्ष्मी कोसले के द्वारा किया गया. शुरूआत माँ सरस्वती की पूजा आरती से हुआ
The Narad News 24,,,,, रायपुर में 24 जून को शासकीय प्राथमिक शाला करगा मे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, शहर जिला साहू संघ रायपुर थे. विशिष्ट अतिथि श्री मनहरण लाल साहू, अध्यक्षता प्रधान पाठिका श्रीमती लक्ष्मी कोसले के द्वारा किया गया. शुरूआत माँ सरस्वती की पूजा आरती से हुआ.
पश्चात ग्रामीणों की उपस्थिती मे कक्षा प्रथम मे नये भर्ती छात्र छात्राओ को तिलक लगाकर, मुह मीठा कराकर, गणवेश और पाठ्य पुस्तक देकर शाला प्रवेशोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया. शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह यादव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शिक्षा मानव जीवन की आधार शिला है, शिक्षा से संस्कार मिलता है. मुख्य अतिथि श्री नारायण लाल साहू ने कहा कि शिक्षा वह दीप है, जो स्वयं के साथ साथ समाज और देश को प्रकाशमान करता है. स्वयं के विकास तो होता ही है, समाज और देश के विकास मे भी सहायक सिद्ध होता है. विशिष्ट अतिथि श्री मनहरण लाल साहू ने गुरु शिष्य की महिमा अपरंपार है. शिष्य के उन्नति से गुरु को गौरव होता है, गुरु के ज्ञान से ही शिष्य सही और गलत को पहचान करता है.
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मिथिलेश साहू, आशो यादव, मैना साहू, कुन्ती साहू भूमिका साहू, संतोषी साहू, सरपंच सावित्री साहू, पंचगण, हाई स्कूल के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू आदि उपस्थित हुए.
स्कुल में मध्यांह भोजन के अतिरिक्त खीर पुढि खिलाकर सभी आये हुए ग्रामीणों, संचालको, छात्र छात्राओ को भर पेट भोजन कराया गया. खुशी और उल्लास के वातावरण के साथ कार्यक्रम का समापन प्रधानपाठीका लक्ष्मी कोसले ने मोलिना रानी साहू, सीमा कोसरे, प्रीति मेघवानी, धनेश्वरी पाल के सहयोग की सराहना की और आभार ब्यक्त किया



