छत्तीसगढ़राजनीति

शाह का 10 दिन में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा:दंतेवाड़ा में BJP की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी; सुरक्षा में जवानों संग सरेंडर्ड नक्सली भी

THE NARAD NEWS24………………………..छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 10 दिन में अमित शाह का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 2 सितंबर को रायपुर पहुंचे थे। शाह दोपहर करीब 12:20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे उनकी हाई स्कूल मैदान में सभा होगी।

इससे पहले गृहमंत्री दोपहर करीब 12:55 बजे दंतेवाड़ा स्थित करली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 1.05 बजे दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद सभा स्थल जाएंगे। शाम 4 बजे उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। बस्तर दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। 3 लेयर में गृहमंत्री को सुरक्षा दी जा रही है।

आज परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री अमित शाह।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker