CONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिम

छाया सांसद विकास उपाध्याय ने बलौदाबाजार जिला में भाटापारा क्षेत्र के स्टील प्लांट में हुए वृहद हादसे के लिए गहरा शोक व्यक्त किया

सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो - विकास उपाध्याय

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 22.01.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि आज भाटापारा के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में बहुत बड़ा हादसा हुआ जो अत्यंत दुःखद है। उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार का हादसा भले ही अचानक हुआ है किंतु एक प्लांट की लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी स्पष्ट रूप से नज़र आ रही है।

 

उपाध्याय ने मृतक मजदूरों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की एवं घायलों को त्वरित उपचार मुहैया कराने व मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा दिये जाने शासन से अपील की है साथ ही उन्होंने रियल इस्पात स्टील प्लांट की तरफ से भी मृतक मजदूरों के परिवार को मुआवजा दिये जाने की आवाज उठाई है तथा सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

 

*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker