BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

8 मई को बिलासपुर में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

संविधान बचाओ रैली के लिए बिलासपुर संभाग के नेताओं की बैठक संपन्न

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/03 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत बिलासपुर से होगी। 8 मई को बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी।

बिलासपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी सह-सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक लिया। बिलासपुर संभाग की रैली के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कांग्रेस का संयोजक बनाया गया है।

 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

एआईसीसी सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

 

बैठक में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायकगण उमेश पटेल, फूलसिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, ब्यास कश्यप, बालेश्वर साहू, शेषराज हरवंश, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, हृदय राम राठिया, शैलेष पाण्डेय, के.के. धु्रव, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, महामंत्री प्रेमचंद जायसी, वासुदेव यादव, लोकसभा प्रभारी सुमित्रा घृतलहरे, कन्हैया अग्रवाल, जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल, हरजीत सिंह छाबड़ा, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, आलोक चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी अशोक राजवाल, गिरधारी यादव, सुरेन्द्र भार्गव, सुंयक्त महामंत्री रजनीश तिवारी, पंकज सिंह, अशोक अग्रवाल, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज गुप्ता, विकास सिंह, सचिव बंटी खान, आशीष गोयल, अशोक राजवाल, आत्मसिंह मक्कड़, सुधांशु मिश्रा, सरिता मल्होत्रा, गिरधारी यादव, टिंकू मेमन, संदीप अग्रवाल, सुरेन्द्र भार्गव, जिलाध्यक्षगण विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, उत्तम वासुदेव, मनोज चौहान, ताराचंद देवांगन, उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker