BJP CGIED नक्सलियोंकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकेंद्रीय मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशपत्रकारमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासरोजगारलाइफस्टाइलविधायकवोटव्यापारशिक्षासूरजपुर

महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम बीरपुर में सरपंच एवं वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए

Sarpanch and Ward Panch were elected unopposed in Birpur village, the residence of Women and Child Development Cabinet Minister Lakshmi Rajwade.

 

The Narad News 24,,,,,,surajpur छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम बीरपुर ने इतिहास रचा है।जिला सूरजपुर के विधानसभा भटगांव में स्थित ग्राम बीरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच समेत सभी वार्डों में पंचों का चयन किया गया है, जो अपने आप में बहुत अनूठा है।ग्राम पंचायत बीरपुर के समस्त ग्रामीण जनों द्वारा इस प्रकार निर्विरोध सरपंच एवं पंचों के चयन से प्रतीत होता है कि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम में सभी ग्रामीण जन एकजुट होकर ग्राम के सर्वांगीण विकास में सहभागी बने हैं,मन्त्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह ग्राम वीरपुर में सरपंच एवम सभी 11वार्डो में पंच निर्विरोध चुनने की अब तक के इतिहास में पहली बार हुवा है। सभी ग्रामीण जनों के इस ऐतिहासिक निर्णय से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की एक अलग पहचान केवल भटगांव विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में एक मिसाल पेश करेगी।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अपने सरल एवं सहज स्वभाव के कारण पूरे राज्य में सभी की लाडली बेटी बहन के रूप में कार्य कर रही हैं ।छत्तीसगढ़ कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी ग्रामीण जनों का निर्विरोध सरपंच एवं पंच चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker