आरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

ग्राम राखी,नवा रायपुर में समाधान शिविर सम्पन्न – जनता को मिला त्वरित समाधान विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष उपस्थिति में हुआ शिविर का आयोजन

आरंग विधानसभा में जनसेवा का जीवंत उदाहरण बना समाधान शिविर “सरकार आपके द्वार” – सुशासन तिहार के द्वितीय चरण में जनता से सीधा संवाद, मौके पर समाधान

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,आरंग/नवा रायपुर/रायपुर – राज्य शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार” के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 13मई 2025 को नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम राखी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 5 मई से 31 मई 2025 तक पूरे प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है।

समाधान शिविर में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी और आरंग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने जनसामान्य से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य शासन की मंशा है कि हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। समाधान शिविर इसी मंशा को साकार करने का प्रभावी माध्यम है। आरंग विधानसभा के ग्राम अमोदी सहित पूरे क्षेत्र में इन शिविरों से आमजन को वास्तविक राहत मिल रही है।”

 

शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, बिजली, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया तथा शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker