रिटायर्ड ट्रेजरी अफसर ने किया सुसाइड:पत्नी उठी तो सुबह देखा,इंदौर से बाहर रहे पदस्थ

THE NARAD NEWS24………………………इंदौर के तेजाजी नगर में रहने वाले एक ट्रेजर अफसर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने उन्हें फंदे पर लटके देखा। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहे। इसके कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा है।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक अरविन्द(66)पुत्र महादेव शर्मा निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू लिबोदी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। अरविन्द रिटायर्ड ट्रेजरी अफसर है। बताया जाता है कि सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो उन्हें फंदे पर लटके देखा। बाद में दूसरे रूम में बेटी प्रतिष्ठा को सूचना की। उन्हें आसपास के लोग उतारकर सीधे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद पुलिस को सूचना की। जानकारी के मुताबिक वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में पदस्थ रहे है।
तीन बेटिया,तीनों आईटी कंपनी में
अरविन्द अधिकतर इंदौर के बाहर बुरहानपुर ओर अन्य जिलो में पदस्थ रहे। वह मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे। रिटायर्ड होने के पहले ही उन्होंने लिंबोदी में जमीन ली। यहां दो माह पहले ही बेशकिमती बंगला बनाया, बेटियों के साथ शिफ्ट हो गए। अरविन्द की तीनों बेटिया आईटी कंपनी में पदस्थ है। जिनमें से दो की शादी हो गई है। पुलिस के मुताबिक अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है।