RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा मुख्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि हुए शामिल

The narad news 24,,,,,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन की वैचारिक और कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केन्द्रीय मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

*प्रशिक्षण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प*

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन ने संगठनात्मक ढांचे में प्रशिक्षण की अनिवार्य भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। श्री नवीन ने कहा कि यह महाअभियान ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के मूल मंत्र पर आधारित है। प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जो कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति से गहराई से जोड़ता है। श्री नवीन ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए संगठन को और अधिक ऊर्जावान व सशक्त बनाएगा।

 

*छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता*

 

इस महाअभियान में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रवक्ता द्वय श्रीमती शताब्दी पांडे व टेकेश्वर जैन तथा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने हिस्सा लिया।

———————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker