छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

आम जनता और कर्मचारियों के लिए राहत का बजट : दीपेश साहू विधायक बेमेतरा 

Relief budget for general public and employees: Deepesh Sahu MLA Bemetara

 

The Narad News 24,,,,बेमेतरा । छत्तीसगढ़ सरकार का बजट को बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई राहत भरी घोषणाओं का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा l सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 53% की बढ़ोतरी एक बड़ी राहत की घोषणा है। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। साथ ही, मार्च के वेतन का भुगतान बढ़े हुए DA के साथ किया जाएगा, जो कर्मचारियों के लिए एक और सुखद खबर है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। पेंशन फंड की स्थापना का निर्णय वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।सरकार ने इसके लिए 456 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है,

जो भविष्य में पेंशनर्स की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। श्री साहू ने आगे कहा कि आम जनता के लिए पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कमी एक और बड़ी राहत है। यह कदम महंगाई के इस दौर में आम आदमी के खर्च को थोड़ा हल्का करेगा। साथ ही, छोटे व्यवसायियों के लिए ई-वे बिल की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का निर्णय व्यापार करने में आसानी लाएगा। 10 साल से अधिक पुराने VAT, CST और प्रवेश कर के मामलों में 25 हजार रुपये तक की बकाया राशि माफ करने का फैसला छोटे व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है इस बजट में किए गए प्रावधान निश्चित रूप से राज्य के आर्थिक विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker