शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्षता में कराया मनोरोगी का पुनर्वास
मनोरोगी का कराया पुनर्वास स्मिता सिंह ने
रिपोर्टर -दिलीप गंजीर
कोंडागांव /छ.ग.
लोकेशन – फरसगांव

मनोरोगी का कराया पुनर्वास स्मिता सिंह ने
बस्तर प्रवास के दौरान शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्षा स्मिता सिंह, सचिव संजना सिंह को फरसगांव के समीपवर्ती गांव आलोर में एक मनोरोगी नवयुवती बेहद असहाय अवस्था में मिली स्मिता सिंह इसके पूर्व असंख्य मनोरोगी का पुनर्वास करा चुकी हैं इसलिए उन्होंने युवती के पुनर्वास के लिए तत्काल ही प्रयास शुरू किया। स्मिता सिंह ने युवती की फोटो दिखाकर स्थानीय ग्रामीणों और गांव के कोटवार रामचंद्र से संपर्क किया और युवती के बारे में जानकारी लेकर कोंडागांव के शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संचालक यतीन्द्र छोटू सलाम से संपर्क कर पुनर्वास सहयोग के लिए बात की। युवती आलोर से दूर केशकाल के समीप बटराली गांव में मिली युवती को लाकर शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र सरगीपालपारा आश्रम में रखा है रेस्कयू टीम में कौशल्या बोस, खुशबू सोनी,कपील निर्मलकर और यतीन्द्र छोटू सलाम की सराहनीय योगदान रहा
परिवार के सदस्यों और गांववासियों ने शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की स्मिता सिंह और शांति फाउंडेशन का धन्यवाद दिया और सेवा कार्य की सराहना की। स्मिता सिंह बस्तर की बेटी है हमेशा ही बस्तर वासियों की स्वस्थ सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी रही है दिल में सुराख वाले 200 से अधिक बच्चों के आपरेशन में सहयोग कर चुकी हैं उनकी इस उपलब्धि की सराहना स्वयं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने की है।
बच्चे,सुकमा के ब्रेन ट्यूमर छात्र बुजुर्गो दिव्यांग जनों को मेडिकल उपकरण वितरण करने में सेवाएं दे रहे हैं है जल्दी ही स्मिता सिंह अपनी संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के माध्यम से बस्तर की बहनों के लिए एक बेहतरीन स्वास्थ्य मुहिम शुरू कर रही है साथ ही निःशुल्क सैनेट्री पैड वितरित भी कर रही है
बस्तर के सुदूरवर्ती इलाकों में
कोंडागांव ब्यूरो दिलीप गंजीर की रिपोर्ट


