रायपुर ख़ास ख़बर उत्कल दिवस समारोह 1 अप्रैल को मनाया जाएगा उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा
Raipur Special News Utkal Day celebration will be celebrated on 1st April North MLA Shri Purandar Mishra

रायपुर ख़ास ख़बर उत्कल दिवस समारोह 1 अप्रैल को मनाया जाएगा उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा
The narad news 24,,,,,,रायपुर 28-3-2024 ओडिशा राज्य एवं छत्तीसगढ़ राज्य के ओडिया भाषी लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिवस है, जो 01 अप्रैल 1936 को भाषा के आधार पर राज्य गठन की स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में उत्कल दिवस मनाने का एक प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढिया उडिया भाई-भाई के रूप में समाज के निवासियों के बीच एकता की भावना को प्रोत्साहन देना है।
प्रतिवर्ष इस दिन अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन राज्य के सांस्कृतिक विरासत और राज्य की प्रगति का जश्न मनाने का भी एक अवसर है। छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर, कुनकुरी, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, पुसौर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी, महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाडा. भिलाई, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर एवं रायपुर में विभिन्न जातियों के उडिया बंधुओं की 35 लाख से भी ज्यादा की आबादी विद्यमान है। इस वर्ष 01 अप्रैल 2024 को ओडिशा राज्य का 89वां स्थापना दिवस छ.ग. के सर्व ओड़िया समाज एवं उत्कल सांस्कृतिक परिषद, रायपुर द्वारा महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है।
इस सुअवसर पर छ.ग. शासन के समस्त मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष, रायपुर सांसद, रायपुर शहर के विधायकगण एवं रायपुर नगर निगम के महापौर उपस्थित होंगे। यह संपूर्ण कार्यक्रम माननीय विधायक, रायपुर उत्तर विधानसभा के जगन्नाथ प्रभु के सेवक श्री पुरन्दर मिश्रा के विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान के फलस्वरूप सफलतापूर्वक संपन्न होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 01 अप्रैल 2024 दिन सोमवार, समय रात्रि 08:00 बजे गवर्नमेंट स्कूल, छोटापारा, रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा उडिया गीत, भजन, ओडिशी नृत्य एवं संबलपुरी नृत्य आयोजित किया जावेगा।



