BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा
रायपुर जिला प्रशासन की टीम ने राईस मिलों का किया आकस्मिक निरीक्षण
अनियमित्ता पाये जाने पर दो राइस मिलों में सीलबंद की कार्रवाई
The Narad News 24,,,,रायपुर 15 दिसंबर 2024। आज जिले के विभिन्न राइस मिलों की जांच की गई। समय पर धान उठाव समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई। जिला प्रशासन की टीम ने धरसींवा के दोंदेकला स्थित आरटी राइस इंटरप्रोइजेस और गौरी राइस मिल की जांच की। इस दौरान इन राइस मिलों में अनियमित्ता पाये जाने पर सीलबंद की कार्रवाई की गई।
साथ ही बंगोली के जी.डी. राइस मिल, ओम एग्रोटेक सिर्री और खरोरा के एएनबी राइस मिल की जांच की गई। इस दौरान धान के उठाव संबंधी डीओ की जांच की गई। ओम राइस मिल द्वारा 14 डीओ के धान उठाव को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि राइस मिलों की जांच निरंतर जारी रहेगी और धान उठाव भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है।


