कोरिया बैकुंठपुरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही असल सुशासन तिहार – श्रीमती चंदन त्रिपाठी जिले में व्यापक पौधरोपण अभियान के लिए मैदानी स्तर पर आवश्यक तैयारी के निर्देश

राजस्व और खाद्य विभाग को समय सीमा में लंबित आवेदनों पर जल्द कार्यवाही के निर्देश

The Narad News 24,,,,,,कोरिया बैकुंठपुर संयुक्त कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों को निराकृत करने के लिए सुशासन तिहार, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल, जनदर्शन आदि में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होने बैठक में जिला स्तरीय समस्त विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा सुशासन के महती उद्देश्य को लेकर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक विभाग प्रमुख सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक आवेदन पत्र का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

राजस्व विभाग और खाद्य विभाग में लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की कम संख्या को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने निर्धारित समय सीमा में सभी आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के निराकरण में प्रगति काफी कम है। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। इसलिए सभी राजस्व अधिकारी प्राथमिकता से अपने न्यायालयों में निरंतर दर्ज मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक सुनवाई को ऑनलाइन दर्ज करें।

जिले में गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आवा पानी झोंकी अभियान को जन जन ले जाने और इसके लिए जागरूकता से संरचनाएं बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्य कराए जाएं। जिले में इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान क्रियान्वित किया जाना है। इसके लिए वन विभााग, राजस्व और पंचायत विभाग को सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि बेटी संग पांच पौधे, एक पेड़ मां के नाम और मियावाकी पद्धति से होने वाले प्लांटेशन के लिए महिलाओं की सहभागिता हेतु उन्होने कार्ययोजना बनाकर समस्त आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। पौधारोपण अभियान चलाए जाने पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला कर बारिश से पहले सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। महिलाओं को इस अभियान में शामिल करने के लिए ग्राम पंचायत में युवतियों को और गर्भवती महिलाओं को एक एक पौधे लगाने और हर बेटी के जन्म पर पांच पौधे लगाए जाने हेतु मैदानी स्तर पर पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में उन्होने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सभी जगहों पर सिकल सेल में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करने, चिकित्सालयों में डाक्टरों की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों की सदैव शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने तथा आंगनबाड़ी स्तर पर पोषण हेतु लड्डू वितरण की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। पालतू पशुओं के टीकाकरण को गति देने के निर्देश देते हुए श्रीमती चंदन ने कहा कि बारिश से पहले ही सभी पशुओं का टीकाकरण कार्य अनिवार्य तौर पर पूरा करें। शहरी क्षेत्र में बन रहे सभी प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने दोनों नगरपालिका अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद करने और बारिश के पूर्व सभी आवास जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। महतारी वंदन योजना में लंबित ई के वाई सी शत प्रतिशत करने के निर्देश देते हुए उन्होने अलग अलग शिकायत पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस बैठक में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, श्री डी डी मण्डावी, एसडीएम, जनपद सीइओ सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker