CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में करेंगी शिरकत:9 माह में तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी

THE NARAD NEWS24…………………..कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर पहुंची प्रियंका का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। थोड़ी देर में वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। प्रियंका का इस साल का यह तीसरा दौरा है।

मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम खराब होने के चलते वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस के नेता।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस के नेता।

प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश की 98 लाख महिला वोटर्स को साधने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है।

सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा, उनके साथ मौजूद पुलिस टीम।
सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेते एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा, उनके साथ मौजूद पुलिस टीम।

डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 5-6 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल और डोम शेड बनवाया गया है। सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडाल के बाहर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिक लोग आने पर वे आसानी से प्रियंका का भाषण सुन और देख सकें।

लोगों के बैठने के लिए बनाए गए अलग-अलग डोम शेड और रखी गई कुर्सियां।
लोगों के बैठने के लिए बनाए गए अलग-अलग डोम शेड और रखी गई कुर्सियां।

प्रियंका के दुर्ग दौरे के मायने

दुर्ग जिला प्रदेश का VIP जिला माना जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही है और अगर केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे। कवर्धा से मोहम्मद अकबर। अहिवारा से गुरु रुद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया मंत्री हैं।

बीजेपी लगातार सरकार को शराबबंदी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर घेरने में लगी है। भिलाई में प्रियंका की रैली से महिला वोटर्स के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। दुर्ग संभाग में कुल 20 विधानसभा सीट है। इनमें से 18 सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस यह मौका चूकना नहीं चाह रही है। दुर्ग संभाग में 47 प्रतिशत वोट महिलाओं के हैं।

इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद जांजगीर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। खड़गे का तीसरा दौरा राजनांदगांव जिले में हुआ था। यहां भी भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया था और एक अब एक बार फिर से भरोसे का सम्मेलन बलौदाबाजार जिले में आयोजित किया जा रहा है और यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker