BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माछत्तीसगढ़देशबधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को करेंगे कवर्धा केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष के प्रयासों से कबीरधाम जिला को मिला केन्द्रीय विद्यालय भवन

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्याे की लागत 20.56 करोड़ रुपए बताई गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले को केन्द्रीय विद्यालय का एक नया संयुक्त परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।

सुशील कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्यों की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी। वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत है। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल है। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाएं गए है। परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार किए गए है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर में संचालित हो रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker