BREKING NEWS,,,,कोंडागांव अखिल भारतीय कांग्रेस ने किसान यूनियन के भारत बंद का किया समर्थन,स्वस्फूर्त बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान
BREAKING NEWS,,,,Kondagaon All India Congress supported Kisan Union's Bharat Bandh, business establishments remained closed spontaneously

THE NARAD NEWS 24,,,,,कोंडागांव 16-02-2024 । अखिल भारतीय कांग्रेस से प्राप्त निर्देशानुसार एवं छग प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने किसानों को फसलों पर एमएसपी देने के वादे से मुकरने के विरोध में किसान यूनियन के भारत बंद का समर्थन करते हुए कोंडागांव बंद का आह्वान किया था। इस पर कोंडागांव जिला मुख्यालय के व्यवसायियों ने अपने अपने प्रतिष्ठा बंद रखकर किसानों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ट्रैक्टर में बैठकर शहर में घूमकर बंद की अपील करते रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश का दुर्भाग्य है कि हमारे अन्नदाता हमारे देश के किसान आज केंद्र सरकार के छल का शिकार हो रह हैं। 2014 में चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में किसानों की आय दुगुनी करने,पहली कैबिनेट में किसानों का कर्ज माफ करने ,किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने जैसे वादे किए थे, लेकिन सरकार में आते ही वो अपने वादों से मुकर गए। पिछली बार भी जब किसान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कृषि कानून के विरोध में लगातार आंदोलन किया। 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब उन्होंने किसानों से माफी मांगते हुए कानून वापस लिए और उस समय उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य के समाधान के लिए कमेटी बनाने का आश्वाशन दिया था, लेकिन 2 साल से ज्यादा हो गए कोई कमेटी नही बनाई ना समर्थन मूल्य लागू किया। आज जब किसान अपने इस मांग को लेकर फिर से आंदोलन कर रहा है तो उनपर आंसू गैस के बम फोड़े जा रहे हैं,उनपर रबर की गोलियां चलाई जा रही है किसानो के दिल्ली कूच करने पर उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें रोकने के लिए उनके रास्तो में किले बिछाई जा रही है बाड़े बंदी की जा रही है।

भारत बंद के आह्वांन का समर्थन करते हुए आज कोंडागांव बंद का समर्थन किया गया है। साथ ही कोंडागांव के समस्त व्यापारी बन्धुओ को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर बन्द का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
ये मौजूद रहे
इस दौरान जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयाम,तरुण गोलछा,जेपी यादव,वर्षा यादव,गीतेश गांधी,सकुर खान,कपिल चोपड़ा,भरत देवांगन,जितेंद्र दुबे,नरेंद्र देवांगन,दीपक ठाकुर,तब्बसुम बानो,हेमा देवांगन,प्रीति भदौरिया,नीलू देवांगन,नीलाम्बर जाली,कमलेश दुबे,उमेश साहू,कामदेव कोर्राम,गन्नू पोयाम,अनिता पोयाम,राजेन्द्र देवांगन,परमेन्द्र देवांगन सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


