BREKING NEWSpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशदेश विदेशबधाई शुभकामनाएंस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की बहादुर सेना का दिल से अभिनन्दनः स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए की भारत से टकराने का अंजाम क्या होगाः स्वास्थ्य मंत्री

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 07 मई 2025/

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है जिससे वो कभी भूल नहीं पाएँगे और फिर कभी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेंगे। ना उनके पास पानी है, ना ही खाना, क्योंकि मोदी जी ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है और पाकिस्तान से आयात निर्यात पर भी रोक लगा दी है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत अपने दुश्मनों को कैसे जवाब देता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में ‘सिंदूर’ को जोड़ने का एक संदर्भ यह है कि भारतीय परंपरा में विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और इसे उनके सुहागन होने का एक प्रतीक माना जाता है। पहलगाम आतंकी हमले में कई लोगों को उनकी पत्नियों के सामने मार दिया गया था।

उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन के अंदर ही भारत ने इसका बदला ले लिया है। भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यहीं से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था। हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker