RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी का राजनीतिक सफर

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,रायपुर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर कार्यकर्ता हुई। वे 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे लगातार पाँच बार विधायक निर्वाचित हुए। श्री नबीन 2008 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे, साथ ही युवा मोर्चा के सह प्रभारी भी बने। 2010 से 2013 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2016 से 2019 तक उन्होंने बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन किया। 2019 में सिक्किम में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही सिक्किम में भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। 2021 से 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में सह प्रभारी के रूप में संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया और 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा क्षेत्र में जीत भाजपा को मिली। 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। वर्तमान में श्री नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही अब उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भी में उत्साह का माहौल है।

सरोज पाण्डेय व लता उसेण्डी ने दी नितिन नबीन को बधाई*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय डॉ. सरोज पाण्डेय व सुश्री लता उसेण्डी ने भी बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त की है।

 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नबीन की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि श्री नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री नबीन को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की यश-पताका देश में चहुँओर फहरेगी।

 

नितिन नबीन को अशोक बजाज ने दी बधाई*

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बधाई दी है। श्री बजाज ने कहा कि श्री नबीन कुशल संगठक एवं भाजपा के जुझारू नेता है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के नाते यहां की राजनीति से पूरी तरह वाकिफ है। यहां के कार्यकर्ताओं से वे व्यक्तिगत रूप से परिचित भी है। उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker