BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापार

थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी,हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त

मकान से नगदी रकम, सोने, चांदी के जेवरात, चार पहिया वाहन सहित करोड़ो रूपये कीमत की संपत्ति की गई जप्त। अवैध रूप से रिवाल्वर, पिस्टल एवं राउण्ड/कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से की जा रहीं है आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।

 

The Narad News 24,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 04.06.25

हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त

भाठागांव स्थित हिस्ट्रीशीटर आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान की ली गई तलाशी।

तलाशी हेतु माननीय न्यायालय से प्राप्त किया गया था सर्च वारंट।

थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।

मकान से नगदी रकम, सोने, चांदी के जेवरात, चार पहिया वाहन सहित करोड़ो रूपये कीमत की संपत्ति की गई जप्त।

अवैध रूप से रिवाल्वर, पिस्टल एवं राउण्ड/कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से की जा रहीं है आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।

थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की लगातार पतासाजी की जा रहीं है, किंतु आरोपी का पता नहीं चलने पर प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय रायपुर से आरोपियों के भाठागांव स्थित सांई विला मकान का सर्च वारंट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.06.25 को मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित सिंह तोमर के मकान से *नगदी रकम 35,10,300/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 05 नग लोहे का तलवार, 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस* जप्त किया गया है।

आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है।

 

प्रकरण में आरोपी रोहित सिंह तोमर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker