छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

मड़ई की माटी से विकास का संकल्प जेवरा–बसनी में लोकसंस्कृति के बीच विकास घोषणाओं की सौगात

The narad news 24,,,,,,,,बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा एवं बसनी में आयोजित भव्य मड़ई मेला एवं सम्मान समारोह में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। पारंपरिक लोकसंस्कृति, आस्था और जनसहभागिता से सजे इस आयोजन में ग्रामीण परिवेश की जीवंत झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की आत्मा है, जो परंपरा, सामाजिक समरसता और पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा—माटी से जुड़ी परंपराएँ ही समाज की असली ताकत होती हैं। जब आस्था, संस्कृति और विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी गांव आत्मनिर्भर और सशक्त बनते हैं। हमारी लोकसंस्कृति हमारी पहचान है और उसका सम्मान करते हुए विकास को गति देना हमारा दायित्व है।” विधायक साहू ने ग्राम वासियो की मांग पर जेवरा में दो सीसी रोड निर्माण एवं यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। वहीं ग्राम बसनी में भी यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा कर समाजजनों को बड़ी सौगात दी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण और सामाजिक भवनों का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।अंत में विधायक दीपेश साहू ने कहा की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। परंपरा हमारी पहचान है और विकास हमारा संकल्प।”

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजानन साहू जेवरा सोसायटी अध्यक्ष प्रबल सिंह ठाकुर डॉक्टर शिवेंद्र त्रिपाठी सरपंच महेंद्र पाटिल उप सरपंच विपिन सिँह जनपद सदस्य अमित वर्मा सोसायटी अध्यक्ष भागी रथी साहू, तोपसिंह टंडन अश्वनी साहू सोसायटी अध्यक्ष डे साहब राजू,देवांगन युगल देवांगन जितेंद्र साहू वेदप्रकाश वैष्णव खोरबाहरा साहू भैया राम साहू बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मड़ई मेला पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बना रहा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker