ग्राम गिरौद में शासकीय नाले को पाटकर प्लाटिंग का कार्य जारी है। जिसे स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस पर चिंता जताई सिलतरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर चल रहे कार्य पर रोक लगाया
भू माफिया कब्ज़ा सरकारी जमीन को कब्जा करने का मामला सामने आया
The Narad News 24,,,,,रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरौद में शासकीय नाले को पटाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जबकि शासन ने पहले ही रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद विक्की गोस्वामी द्वारा नाले को पाटकर प्लाटिंग का काम जारी है।
स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस पर चिंता जताई है, क्योंकि इससे पर्यावरण और जलभराव की समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रशासन की ढिलाई के कारण अवैध गतिविधियां जारी हैं, और स्थानीय लोगों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

उरकुरा इलाके में लगातार भूमाफियाओं का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। एक बार फिर सरकारी जमीन को कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामला राजधानी के सिलतरा थाना इलाके का है जहां सरकारी जमीन के नाले पर भू माफियाओं द्वारा जबरिया कब्जा कर, वहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जब स्थानीय निवासियों ने आवाज उठाई तो पुलिस इस पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। आपको बता दे भूमाफियाओं द्वारा सरकारी नाले और रोड को कब्जा कर वहां अपना निर्माण कार्य करवा रहा है। जिस पर धरसीवां तहसीलदार के आदेश पर सिलतरा चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंच कर चल रहे कार्य पर रोक लगाया ।
बालेश्वर लहरे (चौकी प्रभारी ,सिलतारा)


