BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भारतीय परम्परा, संवैधानिक संस्थाओं और आदिवासी समाज का अपमान करना बन्द करें : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का बस्तर आगमन पूरे छत्तीसगढ़ और जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय

कांग्रेस न राष्ट्रपति का सम्मान करती है, न संविधान और न्यायपालिका का; देश तोड़ने वाली राजनीति के लिए जनता से माफी मांगे कांग्रेस

the narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस का चरित्र सदैव से भारतीय परम्पराओं और देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध रहा है। श्री ठाकुर ने सवाल दागा कि भारत की सनातन परंपरा ‘अतिथि देवो भव:’ की रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज इस परंपरा को स्वीकार करने से क्यों कतराते हैं?

 

भाजपा प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा पूरे छत्तीसगढ़, समस्त प्रदेशवासियों और विशेषकर आदिवासी व जनजातीय समाज के लिए अत्यन्त सौभाग्य और गर्व का विषय है। ऐसे अवसर पर राष्ट्रपति का हृदय से स्वागत करने के बजाय कांग्रेस का जो नकारात्मक रुख सामने आ रहा है, वह अत्यन्त निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री ठाकुर ने तीखे शब्दों में सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस आखिर क्यों भारतीय परम्पराओं को नहीं मानती? कांग्रेस न देश की राष्ट्रपति को स्वीकार करना चाहती है, न देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करती है। कांग्रेस को न चुनाव आयोग पर विश्वास है, न सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) पर और न ही बाबा साहेब के बनाए भारतीय संविधान पर। आखिर कांग्रेस के लोग हमेशा देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने को क्यों उतावले रहते हैं और देश को तोड़ने का प्रयास क्यों करते रहते हैं? श्री ठाकुर ने कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पदों और संस्थाओं का लगातार अनादर करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस के इस अमर्यादित और अलोकतांत्रिक कृत्य के लिए पार्टी नेतृत्व और उनके नेताओं को पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

——————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker