CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भारी भरकम बिजली बिल से जनता पहले ही परेशान है, उस पर 7.10 प्रतिशत एफपीपीएस सरचार्ज लगाना अत्याचार,,कांग्रेस

जुलाई में एफपीपीएस -1.44 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत किया गया, कोयला पर सेस हटाने का भी बिल में कोई राहत नही

 

*

The Narad News 24,,,,रायपुर/ 13 नवंबर 2025। बिजली बिल हाफ योजना शुरु करने एवं फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज घटाने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट तक छूट को शुरू किया जाए, फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज को पूर्व की तरह – 1.41 प्रतिशत रखा जाये और कोयला में जो केंद्र सरकार ने 400 रु प्रति टन सेस को खत्म किया है, उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिये। बिजली के प्रति यूनिट दर में कमी किया जाया ताकि प्रदेश की जनता को महंगी बिजली से राहत मिल सके। भाजपा की सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया है और फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज को-1.41 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत किया है जिसके कारण आम जनता को भारी भरकम बिजली बिल से परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार का यह जनविरोधी निर्णय है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य बनने के बाद से प्रदेश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा वर्तमान समय में है। सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया जिससे लोगों के बिजली के बिल दुगुना, तिगुना से भी अधिक आ रहा है। महंगी बिजली के बाद भी सरकार, जनता को चौबीस घंटे बिजली नहीं उपलब्ध करवा पा रही। ग्रामीण क्षेत्र में आठ-नौ घंटे तक हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान हो रही है। लोग बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है। कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। जनता में बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी सरकार बिजली के दामें पर लूट जारी रखे हुए है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker