RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिशिक्षास्वास्थ्य विभाग

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से मिले *नकली दवाओं के कारण प्रदेश में लोगों की आंख की रोशनी और जान जा रही

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/15 नवंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मेकाहारा रायपुर जाकर बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल किया। पीड़ित मरीजों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाजा गरीब जनता और आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इन मरीजों के ऑपरेशन के बाद इन्फेक्शन नकली ड्राप और दवाइयों की वजह से हुआ है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग बीमार हो गया है। नकली दवाएं और खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लोगों की जाने जा रही है। दुर्ग में दो महिलाओं की नसबंदी से मौत हो गयी। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में नकली दवायें मिल रही है। आखिर इतने बड़े पैमाने पर नकली दवायें कैसे मिल रही है?

उन्होंने बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों की बेहतर ईलाज की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग किया है तथा प्रभावितों का ईलाज चेन्नई के बड़े नेत्र अस्पताल में कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ितों को मुआवजा भी दिया जाए। दोषी लोगों पर कार्यवाही भी की जानी चाहिए।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button