BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीतिलाइफस्टाइल

पीसीसी चीफ दीपक बैज न्याय यात्रा लौटे  कहा राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में बदलाव के संकेत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज

 

The narad news 24,,,,,रायपुर. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. इसमें देशभर के नेता और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हुए. ऐतिहासिक शुरुआत मणिपुर इंफाल से हुई. यह यात्रा मुंबई तक 6700 किलोमीटर गुजरेगी. 20 मार्च को समापन होगा. इस यात्रा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा.

बैज ने कहा, राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में नए बदलाव का संकेत मिलेगा. भाजपा की ओर से राम मंदिर का अनुष्ठान और कांग्रेस की जारी यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा, यात्रा का प्रभाव गरीब युवा पीड़ित बेरोजगारो को न्याय दिलाने के लिए है, ताकि सबके बीच में राहुल गांधी पहुंचे और उनकी भावनाओं को बातों को सुने. हम नया एजेंडा बनाकर लोकसभा चुनाव में जा सके और एक संकेत दे सके. लगातार शंकराचार्य इसका विरोध कर रहे हैं. मंदिर अधूरा है. रामनवमी में इसका शुभारंभ करना चाहिए. बैज ने कहा, पीएम अच्छा कार्य करते तो रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जाते, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मंदिर के नाम से प्रोपेगेंडा देश की जनता की भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते हैं. न्याय यात्रा ऐतिहासिक और सफल रहेगा.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker