EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन” और “रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट” का सराहनीय सहयोग जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण

Commendable support of "Paras Group of Foundation" and "Rotary Club of Raipur West" The needy will get free computer and sewing training

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट के संयुक्त प्रयास से समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए एक जनकल्याणकारी पहल की गई है। इस सहयोग के माध्यम से अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण और महिलाओं को सिलाई मशीन के माध्यम से मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब रायपुर वेस्ट, न्यू राजेन्द्र नगर (CG-4 ढाबा के पास) स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, वहीं महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की निदेशक कविता कुंभाज ने बताया कि, “हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शिक्षा और हुनर की रोशनी पहुंचे। रोटरी क्लब के सहयोग से यह सपना साकार होता दिख रहा है।”

 

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट के अध्यक्ष ने कहा, “हम हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता देते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे मिशन ‘सेवा ही सर्वोपरि’ को धरातल पर उतारने का माध्यम हैं।”

 

इस पहल से जुड़ने के इच्छुक युवा और महिलाएं न्यू राजेन्द्र नगर, रोटरी क्लब परिसर में संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

सम्पर्क करें:

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, महावीर स्वीट्स के पास भाटागांव , रायपुर और

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट

स्थान: न्यू राजेन्द्र नगर, CG-4 ढाबा के पास, रायपुर (छ.ग.)

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker