BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है: साय

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की जनता-जनार्दन को जनादेश परब की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास व्यक्त कर भाजपा को सत्ता सौंपी है, प्रदेश की हमारी सरकार उस कसौटी पर खरी उतर रही है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व घोटाले किए, वादाखिलाफी की और प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया था। आज हमारी सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। प्रदेश के विकास में बाधक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प भी प्रधानमंत्री श्री मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के रणनीतिक मार्गदर्शन में सिद्ध होने जा रहा है। मोदी की गारंटी के तहत किए वादों की दिशा में किए गए कार्यों व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि विकसित भारत-2047 कू तर्ज पर ही हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

*राज्य के विकास को लेकर रोड मैप तैयार किया गया है : देव*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और आप सभी के आशीर्वाद व स्नेह से अपने दो वर्ष पूर्ण किए हैं। श्री साय के सुशासन का यह दूसरा वर्ष विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री श्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास के कीर्तिमान हम सभी का सौभाग्य है। राज्य के विकास को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने रोड मैप तैयार किया है। छत्तीसगढ़वासियों द्वारा बनाई गई भाजपा की सरकार ने सफलतापूर्वक अपने 2 वर्ष पूरे किए हैं।

 

*हमारी सरकार के कामकाज को लेकर उत्साह है: साव*

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांजगीर-चाँपा में जनादेश परब का आयोजन ऐतिहासिक पल है। सरदार वल्लभभाई पटेल व वन्देमातरम् की 150वीं वर्षगाँठ, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटलजी के जन्म-शती वर्ष और प्रदेश के रजत जयंती वर्ष को सन् 2025 के यादगार प्रसंग बताते हुए श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के वादे पूरे कर हमने यह सिद्ध किया कि मोदी की गारंटी गारंटी पूरा होने की गारंटी है। आज प्रदेश के हर नगर-शहर, गाँव-गाँव, गली-गली में हमारी सरकार के कामकाज को लेकर उत्साह है।

 

*31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा : शर्मा*

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दो साल में मुख्यमंत्री श्री साय विकास का प्रतिमान बने हैं। मोदी की गारंटी में हमने प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति और नक्सलवाद के खात्मे का जो वादा किया था, प्रदेश सरकार उसमें खरी उतरी है। सन् 2011 की प्रतीक्षा सूची के 6.99 लाख आवास बनाकर सौंपे जा चुके हैम और 18 लाख आवासों के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश में रोज 1985 आवास बन रहे हैं, जो एक रिकॉर्ड है। प्रदेश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप प्रदेश में 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा।

 

*लोकतंत्र के प्रति आस्था, विश्वास और सुशासन को हमारी सरकार ने फिर से कायम किया : चौधरी*

 

प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभा की शुरुआत में अपने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। आज हमारा छत्तीसगढ़ एक नई ऊँचाई की ओर बढ़ रहा है। जिस राज्य को बीमारू राज्य के रूप में मध्यप्रदेश के साथ पहले देखा जाता था, जिस राज्य की क्षमताओं को कम आँका जाता था, ऐसे छत्तीसगढ़ ने आज 25 वर्ष की आयु पूर्ण करके नई ऊँचाई और नए परसेप्शन को प्राप्त किया है। हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा भी है, माइनिंग का एक बड़ा भंडार भी है। नक्सलवाद को समाप्त करते हुए छत्तीसगढ़ की अन्य संभावनाओं को साकार करने के लिए हमारी सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। हमारी सरकार रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करने जा रही है। पहले वर्ष को हमने विश्वास वर्ष के रूप में मनाया था और इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। ऐसे अवसर पर जब पिछले 5 सालों में कांग्रेस की कुत्सित राजनीति के कारण जनता का विश्वास लोकतंत्र और राजनीतिक सिस्टम से डोल गया था, ऐसी परिस्थितियों में श्री साय के नेतृत्व में लोकतंत्र के प्रति आस्था, विश्वास और सुशासन को हमारी सरकार ने फिर से कायम किया है। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से बजट के माध्यम से ज्ञान की अवधारणा के साथ, बजट के माध्यम से गति की अवधारणा के साथ छत्तीसगढ़ को एक विजन डॉक्यूमेंट बनाकर, एक रोड मैप बना करके विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम श्री साय के नेतृत्व में प्रयास कर रहे हैं। अमृत काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भारत को विकसित भारत बनाने के महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए छत्तीसगढ़ पूर्णत: तैयार बैठा है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, राजेश अग्रवाल व गजेंद्र यादव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय ड़ॉ. सरोज पांडेय व लता उसेंडी, सांसद विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, चिंतामणि महाराज, विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,,संभाग प्रभारी जगदीश (रामू) रोहरा, वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक, जांजगीर-चाँपा जिला प्रभारी रामदेव कुमावत, जांजगीर जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महामंत्री जितेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आकाश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker