pm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली ख़ास ख़बरदेशबधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए हुए दिल्ली रवाना।

Orange MLA Guru Khushwant Saheb left for Delhi to attend the swearing in of the Prime Minister.

*

 

 

The Narad News 24,,,,,,, रायपुर दिल्ली के लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और घटक दल की ऐतिहासिक जीत के बाद जिस क्षण का इंतजार सभी देशवासियों को था, वो क्षण अब आ गया हैं। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण प्राप्त होने पर आरंगवासियों में भी उत्साह की लहर हैं।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवशाली पल हैं जब देश के जननेता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और देश में NDA की सरकार बनेगी। शपथ ग्रहण कों लेकर पुरे देशवासी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का 10 वर्ष का कार्यकाल ट्रेलर था अब यह कार्यकाल विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ कड़े निर्णय लेने का कार्यकाल हैं।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार NDA सरकार बनने के लिए मैं सभी देशवासियों कों बधाई देता हुं। NDA सरकार बनने से छत्तीसगढ़ का हर एक नागरिक खुश हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की हैं। अब डबल इंजन के भाजपा सरकार में “मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन” शीघ्र पूरा होगा। मैं आरंग सहित सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि शपथ ग्रहण के इस स्वर्णिम क्षण का साक्षी टीवी और लाइव कार्यक्रम के माध्यम से सभी साक्षी बनें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker