ऑपरेशन सिंदूर भारत की सामरिक शक्ति और राजनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सांसद बृजमोहन ने दी बधाई परीक्षा जिंदगी का एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं: बृजमोहन अग्रवाल Operation Sindoor is a symbol of India's strategic strength and political firmness: MP Brijmohan Agarwal
The Narad News 24,,,,,रायपुर 7 मई सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक और साहसिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की आंतरिक सुरक्षा पर पकड़ और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की सटीक सैन्य रणनीति का प्रतिफल है।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को सिर्फ सहन नहीं कर रहा, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमारी सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, आज का भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि आतंकवाद के हर स्वरूप का जवाब उसी की भाषा में देता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि भारत अपने नागरिकों, अपनी सीमाओं और अपने सम्मान की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम एक सुरक्षित और सशक्त भारत की कल्पना कर पा रहे हैं। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील की कि वे सेना के इस पराक्रम पर गर्व करें और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को और सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।
10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सांसद बृजमोहन ने दी बधाई
परीक्षा जिंदगी का एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर 7 मई
आज घोषित हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा परिणाम पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा, “यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों के सहयोग का भी प्रतिफल है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।”
उन्होंने असफल विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, जो विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। असफलता जीवन का अंत नहीं बल्कि एक अनुभव है। परीक्षा जिंदगी का एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं। हार मानने के बजाय अगली बार के लिए अभी से मेहनत शुरू करें। आपके अभिभावक, संबंधी और मित्र भी आपका साथ दें और हौसला बढ़ाएं। यह समय आत्ममंथन और आत्मविश्वास बढ़ाने का है।
अभी से फिर से जुट जाइए पूरे समर्पण के साथ, अगली बार सफलता निश्चित रूप से आपकी होगी।
सभी अभिभावकों, शिक्षकों और मित्रों से भी आग्रह करता हूँ कि वे इन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें फिर से मेहनत के लिए प्रेरित करें।


