RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मंत्री बृजमोहन अग्रवालरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासांसद

मेकाहारा कार्डियक इंस्टिट्यूट में बंद पड़ी ओपन हार्ट सर्जरी सेवाएं जल्द शुरू हो: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

मेकाहारा में कार्डियक सर्जरी बहाल करने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर

छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी की सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी हैं। जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक उपचार से वंचित रह रही है और निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वशासी परिषद की बैठकों सहित कई मंचों पर इस गंभीर विषय की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी मरीजों को केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को विवश हैं।

सांसद श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अविलंब निर्णय लिया जाए, ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टिट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker