RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकबधाई शुभकामनाएंरायपुर दक्षिणलाइफस्टाइल

मकर संक्रांति के अवसर पर करणी सेना छत्तीसगढ़ ने की खारुन गंगा महाआरती

संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चारों के बीच हुई खारुन गंगा आरती ने समस्त दर्शनार्थियों का मन मोह लिया। 

 

 

मकर संक्रांति के अवसर पर करणी सेना छत्तीसगढ़ ने की खारुन गंगा महाआरती

 

The narad news 24,,, 15 जनवरी 2023 | सोमवार के दिन रायपुर के महादेव घाट पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर करणी सेना अध्यक्ष एवं संस्थापक आयोजक माँ खारुन गंगा महाआरती समिति वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा सूर्य उत्तरायण पर्व धूमधाम से खारुन नदी की महाआरती करके मनाया गया।

मौसम के नव परिवर्तन के इस उल्लासपर्व में जहाँ सूर्योदय के साथ आकाश पतंगों की चकाचौंध से सजा रहा वहीं सूर्यास्त को खास बनाया बनारस की तर्ज पर प्रतिमाह होने वाली खारुन गंगा महाआरती ने।

संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चारों के बीच हुई खारुन गंगा आरती ने समस्त दर्शनार्थियों का मन मोह लिया।

ज्ञात हो कि गत माह 26 दिसंबर को पूर्णिमा की संध्या पर खारुन गंगा महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया था जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही थी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button