BJPBJP CGpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकेंद्रीय मंत्रीकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षासांसद

22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर भाजपा का “एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया : छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा,22 को भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे

 

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शिरकत करेंगे

 

कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज होगा, सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन*

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 मार्च को पूरे देश में ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचार के अनुरूप “स्नेह मिलन कार्यक्रम” आयोजित करने जा रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम रखा जाएगा। भिलाई में 22 मार्च को सुबह 11 बजे और राजधानी रायपुर में उसी दिन यह कार्यक्रम शाम 5 बजे होगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शिरकत करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार बिहार दिवस के संबंध में यह “एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम” आगामी 22 से 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक प्रदेश टीम एवं कार्यक्रम टीम का गठन किया जाना है। सभी प्रमुख शहरों एवं क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहाँ बिहार के प्रवासी बसे हुए हैं। सभा कार्यक्रम में स्थानीय और प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज शामिल होंगे। सहभोज में स्थानीय और बिहारी व्यंजन शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रमों एवं भाषणों में भारतीय संस्कृति एवं इतिहास में बिहार के योगदान, बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासियों के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बिहार भाजपा के नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे, स्थानीय नेता और समाज के वरिष्ठ लोग इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय एवं बिहारी मूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। बिहार की संस्कृति, इतिहास, दर्शनीय स्थलों और विकासात्मक पहलुओं के बारे में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में कम-से-कम 1 हजार प्रतिनिधि होने चाहिए और सभी संबंधित संस्थाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं दुष्यंत गौतम इस कार्यक्रम के संचालन के लिए बिहार भाजपा एवं प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय करेंगे।

—————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker