कानून व्यवस्थाकोरिया बैकुंठपुरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई ’तीन वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी’

Big action on the instructions of the Collector on illegal sand transportation 'Three vehicles seized, further action will continue'

 

 

संवाददाता, सौरभ साहू

The Narad News 24,,,,,कोरिया, कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज (रेत) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र में की गई।

गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ बैकुण्ठपुर एवं पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

 

जप्त किए गए वाहनों की जानकारी सीजी 15 ईएफ 9937, ट्रैक्टर मालिक विकास चक्रधारी , सीजी 29 ए.सी. 9874 मिनी ट्रक मालिक श्री प्रिंस जायसवाल, महिंद्रा (सोल्ड) मालिक श्री बुधमान सिंह हैं।

इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button