RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बीजापुररोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

पीड़ित कर्मचारियों को सप्ताह भर बाद भी नही मिला न्याय दुर्भाग्य पूर्ण_ अजय क्षत्री

02 दिवस के भीतर न्याय न मिलने पर प्रदेश भर के मनरेगा कर्मचारी जा सकते है हड़ताल में

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर _ बीजापुर जिले के कुटरू एसडीओपी श्री बृज किशोर यादव द्वारा मनरेगा तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम एवं ग्राम पंचायत सचिव बाबूराव पुलसे पर किये गये बर्बरतापूर्ण मारपीट के विरोध में जिले के पंचायत विभाग सहित अन्य कर्मचारी सप्ताह भर से हड़ताल में बैठे है। कर्मचारियों को न्याय दिलाने मनरेगा महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी ने पूर्व में ही उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया था। परंतु गृह मंत्री के आश्वासन व आई. जी. को निर्देशित करने के उपरांत भी दोषियों पर अब तक कारवाई नहीं होना दुर्भाग्य पूर्ण है।

पीड़ित कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने गए थे। फील्ड स्तर के कर्मचारियों के साथ ऐसी अमानवीय कृत्य की मनरेगा महासंघ घोर निंदा करता है। हम शासन प्रशासन को अवगत कराना चाहते है कि इस मामले में त्वरित करवाई की जावे क्योंकि देर से मिला न्याय भी अन्याय जैसा ही होता है l तत्काल कार्यवाही नहीं होने की दशा मे तथा न्याय नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ के सभी जिले में मनरेगा कर्मचारी आंदोलन की राह के लिए मजबूर होंगे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button