RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर पुलिसरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई विदाई, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

Police officers/employees were given farewell on retirement, Deputy Inspector General of Police and Senior Superintendent of Police appreciated their service

 

The Narad News 24,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 04.06.25

सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई विदाई, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 31.05.2025 को सेवानिवृत्त हुए 02 सहायक उपनिरीक्षक एवं 02 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी, वरिष्ठ लिपिक निरीक्षक(एम) श्री पी.एस.यादव, स्थापना लिपिक उपनिरीक्षक(एम) श्री जनक लाल रात्रे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

 

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उपनिरीक्षक श्री डूमन सिंह दीवान, श्री लव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक श्री अश्वनी पटेल एवं प्रधान आरक्षक (चालक) श्री शंकर्षण मिश्रा शामिल हैं।

इस दौरान सेवानिवृत्त हुये अधि./कर्म. के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त अधि./कर्म. द्वारा अपने सेवा काल के दौरान कार्यो एवं पुलिस की चुनौतियों को शेयर किया गया। परिजनों द्वारा भी पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से ड्यूटी एवं अन्य परेशानियों को लेकर चर्चा किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त अधि./कर्म. को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पेंशन प्रकरण निराकरण के दस्तावेज देकर उनकी सेवा की सराहना करते हुए भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

 

*सहायक उपनिरीक्षक श्री डूमन सिंह दीवान – आप वर्ष 1993 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना अभनपुर, गोबरानवापारा, धरसींवा, चम्पारण चौकी, पुलिस लाईन, राखी, आरंग एवं पुनः गोबरानवापारा में सेवा देते हुए दिनांक 31.05.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 32 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

*सहायक उपनिरीक्षक श्री लव कुमार ध्रुव – आप वर्ष 1986 में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना सिविल लाईन, पण्डरी, तेलीबांधा, मंदिर हसौद, तिल्दा नेवरा, गोबरानवापार एवं माना में सेवा देते हुए दिनांक 31.05.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में दो पदोन्नती प्राप्त कर 39 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*प्रधान आरक्षक श्री अश्वनी पटेल – आप वर्ष 1987 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर थाना आजाद चौक, गंज, क्राईम ब्रांच, धरसींवा, गोबरानवापारा एवं देवेन्द्र नगर में सेवा देते हुए दिनांक 31.05.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पूरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 38 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

 

*प्रधान आरक्षक (चालक) श्री शंकर्षण मिश्रा – आप वर्ष 1985 में आरक्षक चालक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती होकर राजनांदगांव एवं पुनः जिला रायपुर के वाहन शाखा में सेवा देते हुए दिनांक 31.05.2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान आप पूरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 40 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker