क्राइमछत्तीसगढ़

इनमें 5 नाबालिग, जुलूस में की थी हथियारों की नुमाइश:तलवार, पिस्टल लहराने वाले 13 अरेस्ट

THE NARAD NEWS24…………………रायपुर में नकली कट्‌टा, पिस्टल और तलवार लहराने वालों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले में 5 नाबालिगों समेत 13 को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले रायपुर के ईदगाह भाठा से जुलूस निकाला गया था। जिसमें हथियार लहरा कर शक्ति प्रदर्शन की गई थी।

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जिसमें शेख फैजल, मोहम्मद इलियास, सैय्यद ईरशाद, शेख अज्जू, शेख शाहरुख, शेख शहबाज, शेख सोहेल, शेख जुबैर और 5 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 8 तलवार, 3 चाकू और 2 पिस्टल नुमा लाइटर जब्त किया गया है।

युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker