छत्तीसगढ़राजनीति

सैलजा बोलीं- कितने भी घोषणा पत्र ले आएं, फर्क नहीं पड़ता; हमने जो कहा उससे ज्यादा किया : ‘भाजपा के पास न नेता और न नीति’

THE NARAD NEWS24……………….कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सैलजा के मुताबिक भाजपा के पास न नेता है और ना नीति, ये नेता विहिन हो चुके हैं। बीजेपी कितने भी घोषणा पत्र ले आए, कोई फर्क नहीं पड़ता।

छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र बनाने के लिए राजनीति पार्टियां पूरी एक्सरसाइज कर रही हैं। बीजेपी जहां सुझाव पेटी के जरिए लोगों से राय मांग रही है। वहीं कांग्रेस ई-मेल के जरिए सुझाव लेकर घोषणा पत्र तैयार करने में लगी है। लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। कांग्रेस में दो दिनों तक घोषणा पत्र को लेकर बैठकें हुई।

कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बहुत अंतर है। छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस की सरकार पर भरोसा है क्योंकि हमने जो कहा भी नहीं उससे कहीं ज्यादा करके दिखाया है। 15 साल इनको मौका मिला लेकिन जनता का विश्वास इनसे उठ चुका है। अब ये चाहे कितनी ही घोषणा कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

क्योंकि इनकी आदत ही है, लुभावने सपने दिखाने की। सैलजा बोलीं मैं याद दिलाना चाहती हूं कि बीजेपी ने खुलेआम लोगों से कहा था कि 15 लाख आपकी जेब में होगा। 15 साल में यह 1 लाख तक नहीं दे सके, अब लोग कैसे इन पर भरोसा करेंगे। चाहे कितने ही घोषणा पत्र ले लाएं कोई असर नहीं होगा।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker