BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़व्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सी आर को पारदर्शिता निष्पक्षता लाने शासन को लिखा पत्र एनएचएम कर्मचारी संघ ने दुर्भावनापूर्ण कार्यमूल्यांकान करने पर दिए आंदोलन की चेतावनी

प्रत्येक वर्ष सी.आर.के नाम पर कर्मचारियों को किया जाता हैं पडताड़ित   अभी तक प्रदेश में 26 एनएचएम कर्मियों की जाने जा चूका हैं

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर.. छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ ने कार्यमूल्यांकन (सी.आर.) में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने मिशन संचालक एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा गया हैं,

संघ ने शासन को ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन किया है की किसी भी एनएचएम कर्मचारियों का कार्य मूल्यांकन

केवल कार्य निष्पादन,जवाबदेही एवं निर्धारित दायित्वों निर्वहन के आधार पर किया जाना चाहिए, न की किसी प्रकार की व्यक्ति पसंद-नापसंद, पूर्वाग्रह या दुर्भावना पूर्ण विचारधारा के आधार पर,

संघ ने कहाँ है की यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पुर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वस्तुनिष्ट हो, ताकि कर्मियों के विभागीय कार्य के प्रति विश्वास एवं प्रेरणा बनी रहें, पूर्व में कई बार देखा गया हैं की, यह वस्तुनिष्ठ ना होकर व्यक्ति निष्ठ हो जाता हैं, कर्मचारियों ने कहाँ हैं की किसी कम दक्षता की स्थिति में मानव संसाधन नीति में कुशलता बढ़ाने हेतु अन्य उपाय भी उल्लेखित हैं,

*प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 26 कर्मचारियों का जाने जा चूका हैं अनुकम्पा का भी सुविधा नहीं, परिवार पर आर्थिक समस्या हमेशा बनी रहती हैं,*

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने निवेदन करते हुए मिशन संचालक एवं सीएमएचओ को संरक्षक के भूमिका निभाने का आग्रह भी किया हैं, जिसमें कोई भी कर्मचारी अन्याय या पक्षपात का शिकार न हो तथा उन्हें अपने कार्यों के अनुरूप यथोचित अवसर मार्गदर्शन एवं समर्थन प्राप्त हो, आपका यह दृष्टी कोन न केवल विभागीय कार्य प्रणाली को मजबूत करेगा बल्कि एनएचएम की सेवा गुणवत्ता को भी सुदृढ बनाएगा उपरोक्त वर्णित कारको के आधार पर मूल्यांकन करने का आग्रह किया गया हैं,

एनएचएम संघ ने कहा है कि किसी भी ब्लॉक जिला के अधिकारी एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत द्वेष के कारण सी आर खराब या फिर इंक्रिमेंट रोका जाता है तो संघ इसका विरोध करेगा ऐसे अधिकारियों के उनके ही कार्यालय में आंदोलन भी किया जायेगा.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button