RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा : विधायक पुरन्दर मिश्रा

राजीव गांधी वार्ड में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

The narad news 24,,,,,,रायपुर,,,,,। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 में आज नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। नवनिर्मित केंद्र से क्षेत्र के नन्हे बच्चों एवं मातृशक्ति को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, MIC सदस्य एवं पार्षद श्री महेंद्र खोडियार जी, MIC सदस्य श्री दीपक जायसवाल जी, एल्डरमैन श्री गोपाल सोना जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button